Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: सरयू राय ने CM को लिखा पत्र, बन्ना के आरोपों की जांच सीबीआइ से कराने को कहा

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच सीबीआइ या किसी भी अन्य एजेंसी से करायें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेरे खिलाफ उन्हीं आरोपों को दोहरा रहे हैं, जो आरोप पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी पिछले चार वर्षों से मेरे ऊपर लगा रहे हैं. इसमें मार्केटिंग अफसर की बहाली, एक पत्रिका निकालने, आउटबाउंडिंग कॉल का मामला शामिल है.

पत्र में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नजदीकियों ने यह मामला जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भेजा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जांचकर्ता ने कहा कि आवेदन में जो भी कागजात दिये गये वे सभी फोटोकॉपी है. इसका ऑरिजनल से मिलान करने के लिए पीइ दर्ज कर जांच जरूरी प्रतीत होती है. इस मामले में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने भी अलग से जांच की है. मेरा आग्रह है कि आप संबंधित संचिका मंगा कर अपने स्तर से इसकी जांच किसी भी एजेंसी से करायें.

Exit mobile version