Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: कांग्रेस में जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की होड़, सबसे ज्यादा 27 दावेदार आए सामने

Jamshedpur. कांग्रेस में टिकटों को लेकर कई लोगों ने दावेदारी की है. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि सबसे ज्यादा 27 दावेदारी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए की गयी है. इसके अलावा बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से आठ, घाटशिला से तीन, पोटका से तीन, जुगसलाई से पांच, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पांच ने दावेदारी की है. आवेदन प्रदेश कमेटी को भेज दिया गया है. इस पर निर्णय प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल, स्क्रीनिंग कमेटी और आलाकमान के द्वारा लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपनी तैयारी कर रही है. गठबंधन कहां- कहां होगा, क्या सीटें होंगी, कौन उम्मीदवार होगा, यहआलाकमान तय करेगा. जितने भी आवेदन आये थे, उसे हमने भेज दिया है. अब आगे की कार्रवाई प्रदेश कमेटी करेगी.

Exit mobile version