Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: नामदा बस्ती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप पाठक, संरक्षक राजकुमार

Jamshedpur. नामदा बस्ती श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव मंगलवार को कराया गया, जिसमें प्रदीप पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों में चंद्रप्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, विजय सिंह महासचिव, रमन झा, राजेश कुमार एवं अनुराग मिश्रा को संयुक्त रुप से कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता, अमन पाठक एवं राहुल गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार साहू होंगे. उप मुख्य संरक्षक विजय कुमार को बनाया गया. दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी धनंजय सिंह हैं. चुनाव में नामदा बस्ती के स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Exit mobile version