Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Protest’ : ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर के विरोध में नौ रोटरी क्लबों ने किया प्रदर्शन

Jamshedpur.कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई ज्यादती और हत्या के विरोध में मंगलवार को कोल्हान क्षेत्र के नौ रोटरी क्लबों ने साकची में रैली निकाली. साथ ही जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर रोटरी सदस्यों ने महिलाओं, खासकर मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चिंता व्यक्त की और सरकार से अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने की मांग की.

Exit mobile version