Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Protest: वीरांगनाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सड़कों पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur.अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन द्वारा रविवार को बिष्टुपुर में कैंडल मार्च निकाल कर सड़कों पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कोलकाता में डॉ मौमिता देवनाथ की हत्या और बलात्कार के खिलाफ आवाज उठायी गयी. साथ ही पश्चिम बंगाल के सरकार से न्याय की मांग की गयी. इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में डॉक्टर बेटी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, स्टॉप रेप, बेटियों के सम्मान में वीरांगना मैदान में, जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया. आयोजन में मुख्य रुप से प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, सरोज सिंह, सुषमा सिंह, नीलू सिंह, ज्ञानती सिंह, कंचन सिंह, प्रतिमा सिंह, रिंकू सिंह, माधवी सिंह, पुष्पा सिंह, नीलम सिंह और ढेर सारी वीरांगनाएं उपस्थित थीं .

Exit mobile version