Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सुंदरनगर में रैफ ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक रैली

Jamshedpur. सुंदरनगर में 106 रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गयी. रैली में रैफ के जवान कैंप परिसर से आस-पास क्षेत्रों में घूमे. इसका आयोजन कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, स्थानीय जनता को देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए जवानों ने भारत माता का उद्घोष करते हुए जोश और उत्साह के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. रैली का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था.

कमांडेंट राजीव कुमार ने इस अवसर पर सभी को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने इस पहल को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण के रूप में वर्णित किया. इस अवसर पर रैफ के अधिकारी शैलेंद्र कुमार, विवेक कुमार, डॉ अश्वनी कुमार, नागेंद्र सिंह, मनीषा पाठक सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिला कार्मिक उपस्थित रहे.

Exit mobile version