
Jamshedpur. जमशेदपुर में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस आज है. इसे लेकर सुरक्षा को देखते हुए जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों में आज दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जुगसलाई क्षेत्र में यह कटौती रात 12 बजे तक होगी. केवल उन्हीं इलाकों में बिजली काटी जाएगी, जहां से झंडा जुलूस गुजरेगा. अंडरग्राउंड बिजली आपूर्ति वाले और जुलूस रहित क्षेत्रों में बिजली बंद नहीं होगी.
यदि किसी इलाके में दो झंडा जुलूसों के बीच लंबा अंतराल है, तो बीच में अस्थायी रूप से बिजली बहाल की जा सकती है. बिजली काटने और चालू करने का फैसला तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त रिपोर्ट पर ही लिया जाएगा. बिजली जीएम अजीत कुमार ने सभी अभियंताओं को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.
