Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पीजी सत्र 2025-27 के लिए पंजीयन शुरू, 31 अक्टूबर तक जमा होंगे दस्तावेज

Jamshedpur. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2025-27 के सेमेस्टर-वन के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां नामांकन काउंटर पर जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के निर्देश के आलोक में शुरू की गई है।

इन दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य
पंजीयन के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे: चांसलर पोर्टल से प्राप्त एडमिशन फॉर्म की फोटोकॉपी, एडमिशन फीस की रसीद, यूजी एडमिट कार्ड, यूजी मार्कशीट, सीएलसी (CLC), एबीसी आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो, अन्य विश्वविद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मूल रजिस्ट्रेशन स्लिप आवश्यक बताई गई है।

पुनर्नामांकन वाले विद्यार्थियों के लिए भी निर्देश
वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के पुनर्नामांकन वाले विद्यार्थियों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्लिप संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से हस्ताक्षरित करवाकर जमा करना होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद पंजीयन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अंतिम तारीख से पहले आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version