Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो के चेपापुल के पास सड़क हादसा, 407 की टक्कर से स्कूटी सवार घायल 

Jamahedpur.मानगो के चेपापुल स्थित आसियाना के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 407 वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर 407 वाहन के अगले हिस्से के नीचे फंस गई।

हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों और घायल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version