Jamshedpur. शहर के स्थित कीनन स्टेडियम के सामने सर दोराबजी टाटा पार्क में तैयार किये गये नये गुलाब पार्क (रोज गार्डेन) का शनिवार को विधिवत उद्घाटन कर दिया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने नये रोज गार्डेन का उद्घाटन किया. इस मौके पर टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा, टाटा स्टील एमडी टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन समेत टाटा स्टील व टाटा स्टील यूआइएसएल के वरिष्ठ अधिकारी और हार्टिकल्चर सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य मौजूद थे.
