Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जेम्को में सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत को लेकर एसडीओ से आज मिलेंगे सरयू राय, बोले-भारी वाहनों को सड़कों से हटाना ही समाधान

Jamshedpur. जेम्को चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठे अमरेश कुमार का शुक्रवार को विधायक सरयू राय ने अनशन तुड़वाया. विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिस कारण को लेकर वे अनशन कर रहे हैं, उस कारण के आलोक में उनकी उपायुक्त से बात हुई है. उपायुक्त ने इस संबंध में एसडीओ को जिम्मेदारी दी है.

एसडीओ से शनिवार को उनकी बात होगी. विधायक सरयू राय ने अमरेश कुमार से मिल आश्वस्त किया कि ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए वह प्रशासन से बात करेंगे. सरयू राय ने कहा कि सड़कों से भारी वाहन हटाना ही समाधान है. टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को मछुआ बस्ती के पास सड़क हादसे में बारीगोड़ा निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गयी थी, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है,

जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. ट्रैफिक व्यवस्था व जनसमस्याओं को ठीक करने के लिए अमरेश कुमार गुरुवार से अनशन पर बैठे थे.

Exit mobile version