Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

Jamshedpur. दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर साझा संदेश में गरबा और डांडिया को धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव बताते हुए इनके आयोजन, प्रशासनिक अनुमति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े मुद्दों पर विचार करने की बात कही है। उनके इस संदेश में धार्मिक आस्था, आयोजन की मर्यादा और विभिन्न समुदायों की भागीदारी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। सरयू राय ने अपने संदेश में कहा कि गरबा और डांडिया का संबंध नवरात्रि तथा मां दुर्गा की उपासना से है। उन्होंने बताया कि जब कुछ लोग डांडिया नाइट का आयोजन कराने के लिए प्रशासनिक अनुमति के सिलसिले में उनसे संपर्क करने आए,

तब उन्होंने इस विषय पर जमशेदपुर के जवाबदेह अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने आयोजकों को भी धार्मिक उत्सव की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

धार्मिक पहचान और भागीदारी पर उठाए सवाल
अपने फेसबुक संदेश में विधायक ने डांडिया नाइट में भाग लेने वालों की धार्मिक पहचान और उनके उद्देश्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के विरोधियों के अनुयायियों को ऐसे आयोजनों में शामिल होने अथवा आयोजन करने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई।

उन्होंने परिवार की महिलाओं के नकाब, मां दुर्गा के प्रति आस्था की सार्वजनिक अभिव्यक्ति और धार्मिक आयोजन में भागीदारी का उल्लेख करते हुए आयोजकों तथा प्रशासन के सामने अपने सवाल रखे। सरयू राय ने प्रशासन से यह विचार करने की अपील की कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। उनके संदेश में धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।

Exit mobile version