Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सिदगोड़ा में मवेशी लेकर भाग रही स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चालक व सवार हुआ फरार

Jamshedpur. सिदगोड़ा क्षेत्र से मवेशी की चोरी कर भागने के क्रम में स्कार्पियो एग्रिको के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. हादसा के बाद चालक व सवार लोग फरार हो गये. वही, पशु को भी वाहन से बाहर निकाल दिया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने स्कार्पियो कार को जब्त कर लिया है. वाहन की जांच करने पर वह कपाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस वाहन मालिक व चालक का पता लगाने में जुटी है.

Exit mobile version