Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में 24 घंटे में दूसरी वारदात; बिष्टुपुर के बाद अब बागबेड़ा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Jamshedpur. बिष्टूपुर में गोलीबारी की घटना के 24 घंटे बाद बागबेड़ा के कीताडीह साईं कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक को गोली मार दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने आशीष कुमार भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया. गत गुरुवार को बिष्टुपुर में चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि को गोली मारी गयी थी. बिष्टूपुर में गुरुवार की रात हुई फायरिंग की घटना के 24 घंटे बाद ही शुक्रवार रात बागबेड़ा के कीताडीह साईं कॉम्प्लेक्स के पास युवक को गोली मार दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी आशीष कुमार भगत को गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल आशीष को उसके साथियों ने टीएमएच पहुंचाया. गोली आशीष की छाती के बाएं हिस्से में लगी है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. आशीष के दोस्त अरुण ने बताया कि नौ जुलाई को साईं मंदिर से पालकी यात्रा निकली थी. यात्रा के दौरान नाचने को लेकर आशीष का मोहल्ले के टेपर, राहुल, रंजन सिंह, सूरज और कल्लू से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन शुक्रवार रात आशीष उसके साथ दुकान पर बैठा था. इस बीच रंजन, सूरज, कल्लू, छोटू उर्फ राहुल समेत अन्य युवक वहां पहुंचे. उन्होंने आशीष को बातचीत के बहाने साइड में बुलाया और गोली मार दी. बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिली. उन्होंने टीएमएच पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया कि परिजनों ने कुछ युवकों के नाम बताए हैं, जिनके घरों पर छापेमारी की जा रही है. सभी फरार हैं.

Exit mobile version