Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सिदगोड़ा का बारीडीह देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली, कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना में भी शामिल थे दोनों

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में सोमवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बारीडीह हाई स्कूल के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की.

इस दौरान एक अपराधी गोपाल कुमार के पैर में लगी गोली गोपाल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, जहां उस का इलाज चल रहा है. वहीं दो अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि यही अपराधी हाल ही में कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना में भी शामिल थे. सूत्रों की माने तो फायरिंग करने के लिए हथियार दशरथ शुक्ला ने मोहैया कराया था.

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, और दो खोखा और घटना स्थल से बरामद किए हैं. फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Exit mobile version