Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur society: टिनप्लेट मुखी समाज के अध्यक्ष बने संदीप मुखी, 141 वोट से दर्ज की जीत

Jamshedpur.टिनप्लेट मुखी समाज 10 नंबर हरिजन बस्ती का चुनाव रविवार को कराया गया, जिसे संदीप मुखी ने जीत लिया है. चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. संदीप मुखी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जोलेश मुखी को 141 मतों से पराजित कर दिया. संदीप मुखी को 235 व जोलेश मुखी को 194 मत प्राप्त हुए. निवर्तमान अध्यक्ष त्रिनाथ मुखी तीसरे स्थान पर रहे.

संदीप मुखी 2024 से 2027 तक के लिए अध्यक्ष चुने गये हैं. पिछले चुनाव में वे तीसरे नंबर पर थे. टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती में मुखी समाज के भवन में रविवार की सुबह से ही मतदाताओं की काफी भीड़ देखने को मिली. चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे निवर्तमान अध्यक्ष त्रिनाथ मुखी को 170 वोट प्राप्त हुए. चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में विश्वनाथ मुखी ने अहम योगदान दिया. चुनाव जीतने के बाद बस्ती पहुंचे संदीप मुखी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया.

Exit mobile version