Lahar Chakra

Jamshedpur Khel Event: जेआरडी में Durand Cup का हुआ शुभारंभ, पहले मैच में ही जमशेदपुर ने जीत का लहराया परचम

Jamshedpur. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को डूरंड कप का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ. उद्घाटन समारोह के दौरान में भारतीय सेना ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन दिखाया. सेना का अद्भुत शौर्य व साहस दिखा. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया. उद्घाटन समारोह के बाद जेएफसी ने डूरंड कप के ग्रुप डी मुकाबले में असम राइफल्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज की. डूरंड कप के मैच को लेकर बड़ी संख्या में शहर के लोग स्टेडियम पहुंचे थे. कई स्कूलों के विद्यार्थी भी मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम आये थे. मैच के दौरान बारिश के कारण लोगों को थोड़ी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हाेंने मैच का भरपूर आनंद लिया.

Exit mobile version