Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Sports: क्रीड़ा भारती की प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 जिलों की 28 टीमें शामिल

Jamshedpur. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 15 जिलों की 28 पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया. शनिवार को जिले में देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा, पलामू, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी प्रमुख उपस्थित रहे. प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् और डीवीएमएस के ट्रस्टी वी चंद्रशेखरन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, टीडबलूयू के अध्यक्ष संजीव चौधरी, संसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा नेता अनिल सिंह, विजय वर्मा, विठ्ठल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया.

Exit mobile version