Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में पहली बार स्प्रिंट ट्रायथलॉन चैलेंज का आयोजन

जमशेदपुर: यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर ने शहर में पहली बार स्प्रिंट ट्रायथलॉन चैलेंज 2025 का आयोजन कर इतिहास रच दिया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कठिन प्रारूप के तहत प्रतिभागियों को 4 किमी दौड़ या 750 मीटर तैराकी, 21 किमी साइक्लिंग और 5 किमी दौड़ – यह सब 180 मिनट में पूरा करना था.

कुल 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 38 ने चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की. यह सभी के लिए अनुशासन, दृढ़ता और संकल्प का बेहतरीन उदाहरण बना. वाईआई टीम पिछले तीन महीनों से इस आयोजन की तैयारी कर रही थी.

यह आयोजन सिर्फ प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि सामुदायिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली का उत्सव बना. वाईआई जमशेदपुर ने घोषणा की है कि अब हर साल इस ट्रायथलॉन का आयोजन किया जाएगा, ताकि और लोग फिटनेस की इस प्रेरणादायी यात्रा से जुड़ सकें.

पुरुष वर्ग

प्रथम – अर्जुन मुरारका
द्वितीय – उल्लास झुनझुनवाला
तृतीय – ऋषभ अग्रवाल और आयुष विजय

(संयुक्त)महिला वर्ग:

प्रथम – विभूति अडेसरा
द्वितीय – अदिति मुरारका
तृतीय – ऋचा अंगिक

 

Exit mobile version