Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

Jamshedpur. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं उपायुक्त (DC) ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।

साथ ही, मौके पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सतर्कता और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने छठ पर्व के दौरान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया।

Exit mobile version