Lahar Chakra

Jamshedpur: आजादनगर थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

9

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। SSP ने लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान जल्द पूरा करने, आदतन अपराधियों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के विरुद्ध अभियान तेज करने तथा बीट पुलिसिंग के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Exit mobile version