Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

Jamshedpur. जमशेदपुर SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मानगो थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों, बीट पुलिसिंग व्यवस्था और पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही थाना परिसर, हाजत एवं सिरिस्ता के रख-रखाव और स्वच्छता का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने दुर्गापूजा के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।एसएसपी ने आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने तथा उनका नियमानुसार त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले आगंतुकों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी करने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Exit mobile version