Jamshedpur. भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी विनोद राव (37) ने अपने घर के थर्ड फ्लोर पर बने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की है. घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. विनोद राव साकची के एक मोबाइल दुकान में काम करता था. उसकी एक 11 साल की बेटी भी है. विनोद अपने कमरे में सोने जाने की बात कह कर गया था. इसी दौरान उसने चादर से फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गये, जहां उसे फंदे से लटका पाया. उसके बाद उसे फौरन एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Jamshedpur Suicide Case: माेबाइल दुकान में काम करने वाले युवक ने लगायी फांसी
