Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कैरेज एंड वैगन, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कमर्शियल और लोको शेड के 70 रेलकर्मियों ने भाग लिया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है।

दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान समय पर प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सहायता मिलने से घायल की जान बचाने तथा गंभीर परिणामों को कम करने में मदद मिल सकती है।प्रशिक्षण का उद्देश्य रेलकर्मियों को सड़क दुर्घटना जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, प्रशिक्षित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है, ताकि समय पर सहायता देकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

Exit mobile version