Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आज टाटानगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे DRM, यात्री सीधे रेल अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया गुरुवार को टाटानगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। दक्षिण पूर्व जोन द्वारा टाटानगर समेत विभिन्न स्टेशनों रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से यात्री सीधे रेल अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रख सकेंगे।

रेलवे का भी उद्देश्य यात्रियों से सीधे बातचीत कर समस्या का समाधान करना है। रेल जन संवाद में ट्रेनों को समय से चलने कोच की सफाई और सुरक्षा के अलावा कई मुद्दे यात्री उठा सकते हैं।

Exit mobile version