Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बंडामुंडा में रेलवे इंजीनियर के घर डकैती का मुख्य आरोपी परसुडीह का निकला, गहने बेचकर कर रहा था मौज, पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा

Jamshedpur. राउरकेला के बंडामुंडा थाना अंतर्गत रेलवे जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार पंडा के घर में डकैती मामले में मुख्य आरोपी सुनील सिंह को परसुडीह के नामोटोला से पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सुशील सिंह के घर से पुलिस डकैती के आभूषण, नगद रुपये के अलावा एलईडी समेत कई सामान बरामद की है. पुलिस ने सुशील सिंह के निशानदेही पर कीताडीह में छापामारी कर आभूषण दुकानदार रवि वर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने रवि वर्मा के बागबेड़ा स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स से सुशील सिंह द्वारा बेची गई गहनों को भी बरामद किया.

परसुडीह थाना प्रभारी फैज आलम की अगुवाई में राउरकेला के बरमुंडा थाना की पुलिस ने छापामारी कर सुशील सिंह और आभूषण दुकानदार रवि वर्मा को गिरफ्तार किया. सुशील सिंह नामोटोला में किराये के मकान में कुछ दिनों से रह रहा था. गिरफ्तार सुशील सिंह सातिर अपराधी है. उसपर बागबेड़ा और परसुडीह थाना में भी लूट का केस दर्ज है. परसुडीह थाना में पूछताछ के बाद बड़ामुंडा थाना की पुलिस दोनों को साथ ले गयी.

Exit mobile version