Jamshedpur. संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 नवंबर से टाटानगर होकर नियमित चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार यह ट्रेन संतरागाछी से बुधवार दोपहर 2.15 बजे खुलकर शाम 6 बजे टाटानगर आएगी और गुरुवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा से यह ट्रेन शुक्रवार, 6 नवंबर को चलेगी।
22 एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच के साथ पेंट्रीकार की सुविधा रहेगी। सीधी ट्रेन चलने से यात्रियों को राजस्थान आने-जाने में बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
