Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 12 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद गायब

Jamshedpur.मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। अनुपम ओझा के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने की सूचना है। अनुपम ओझा परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने निकले थे। रात करीब 4:30 बजे लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला।

अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज की अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। घटना की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी गई। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह भी पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस अधिकारियों से जल्द मामले का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।

Exit mobile version