Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Traffic: Mahashivratri पर 26 को जमशेदपुर में सुबह 5 से रात 11बजे तक भारी वाहनों की No Entry

Jamshedpur. जमशेदपुर में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की तैयारी में जुट गया है. जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर 26 फरवरी को जमशेदपुर में नो एंट्री लगा दी है. यह नो एंट्री बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए है. नो एंट्री 26 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 तक रहेगी. प्रशासनिक अधिकारियों ने नो एंट्री का संयुक्त आदेश सोमवार को जारी कर दिया है. यह आदेश डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक ने जारी किया है. नो एंट्री के दौरान शहर में सभी तरह के बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. यात्री बसों को इससे छूट दी गई है. यात्री बसें नो एंट्री के दौरान भी शहर में आवागमन कर सकती हैं.

Exit mobile version