Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 22 से 25 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 22 से 25 अक्टूबर तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान अलग-अलग तिथियों में आठ मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा। इसके अलावा टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी प्रभावित हो सकती है. रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 और 23 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर हटिया पहुंचेगी। मार्ग में बदलाव के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है।

अलग-अलग तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 22 से 25 अक्टूबर तक आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046-68045) रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) का परिचालन 22 और 25 अक्टूबर को रद्द रहेगा।

इसके अलावा 22 अक्टूबर को झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (68023-68024) और 25 अक्टूबर को आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68076) रद्द रहेगी। आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू (68053-68054) 23 और 25 अक्टूबर को केवल पुरुलिया तक चलेगी। वहीं, आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055-68056) के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। रेलवे की सूचना के अनुसार, 22 अक्टूबर को यह ट्रेन पुरुलिया तक चलेगी, जबकि 22 और 25 अक्टूबर को इसका परिचालन आद्रा तक सीमित रहेगा।

Exit mobile version