Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आजादनगर में नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, पांच बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप बरामद

Jamshedpur. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत आजादनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विनसेरेक्स कफ सिरप की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 100-100 मिलीलीटर की कुल पांच बोतल कफ सिरप बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर स्थित शिया मस्जिद के पास अवैध रूप से विनसेरेक्स कफ सिरप की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अली रजा उर्फ शहजादा (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय इनामुल हक, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी तथा मोहम्मद नौशाद खान उर्फ लालू (46 वर्ष), पिता स्वर्गीय शब्बीर खान, निवासी क्रॉस रोड नंबर 12, शिया मस्जिद के पास, जाकिर नगर, आजादनगर थाना क्षेत्र, जमशेदपुर के रूप में हुई है।

Exit mobile version