Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी में लूटपाट की दो वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छीने गए सभी सामान बरामद कर लिए.16 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ घर लौट रहे थे.

एनएमएल फ्लैट गेट के पास स्कूटी सवार युवक ने उनकी पत्नी का पर्स झपट लिया और फरार हो गया.इसके करीब 15 मिनट बाद, 8:30 बजे, कोमल कुमारी भी गोलमुरी चर्च के पास स्नैचिंग की शिकार हो गईं.दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. सिदगोड़ा थाना की मदद से शुभम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया.

शुभम विद्यापतिनगर, सिदगोड़ा का निवासी है.पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों मामलों में छीने गए पर्स, मोबाइल फोन, नकदी, महिलाओं के गहने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किए. साथ ही आरोपी की लाल रंग की डुएट स्कूटी भी जब्त की गई है.

Exit mobile version