Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा में मरीन ड्राइव के पास से दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Jamshedpur. कदमा के रामजनमनगर मरीन ड्राइव के पास से पुलिस ने दो युवकों को दो हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ाए दोनों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. शनिवार को यह खुलासा एसएसपी पीयूष पांडेय की ओर से संवाददाता सम्मेलन में किया गया. घटना के बारे में एसएसपी पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद मुख्यालय टू डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी टीम को भेजा गया था. इस बीच टीम के सदस्यों की ओर से दोनों आरोपियों को दौड़ाकर छठ घाट के पास दबोच लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में कदमा अशोक पथ भाटिया बस्ती का राजेश महानंद उर्फ पोतु और कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 का प्रशांत कापरी उर्फ बिट्टू शामिल है. इसमें से एक के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 4 जिंदा गोली बरामद किया है. इसी तरह से दूसरे के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है. पूछताछ के दौरान राजेश महानंद ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू कापरी को हथियार देने के लिए गया हुआ था.

Exit mobile version