Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: चोरी की दो बाइक के साथ 2 युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान मोदी पार्क के पीछे से पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से हो रही चोरी और छिनतई पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों में हरहरगुटु, बरौदाघाट बागबेड़ा निवासी अंकित यादव और बलदेव बस्ती, जुगसलाई निवासी सागरनाथ शामिल हैं. घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे की है. जेआरडी टाटा मेन गेट के पास मोदी पार्क के पीछे रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में दो युवकों को दो अलग-अलग बाइक के साथ पकड़ा. इनमें से एक बाइक ग्रे-काले रंग की बिना नंबर प्लेट थी, जबकि दूसरी पर जेएच 05 बीएम 5662 नंबर दर्ज था.

पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने अंततः स्वीकार किया कि दोनों बाइक चोरी की हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली. दोनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था और चेसिस नंबर भी घिसा हुआ पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसे बदलने का प्रयास किया गया था.

Exit mobile version