Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा घरों में लगायेगी तिरंगा

Jamshedpur.भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है. इस अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से शुरू कर दिया गया है. 13 से 14 अगस्त तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा. जमशेदपुर शहर में अधिक से अधिक लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाए इस उद्देश्य के साथ 50 हजार से अधिक तिरंगे भाजपा की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है.

उक्त जानकारी भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत संवाददाता सम्मेलन कर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भी मौजूद थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.सुधांशु ओझा ने कहा कि इस नाते 13 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे.

Exit mobile version