Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. सुंदरनगर के यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने उल्लास के साथ मनाया गणेश उत्सव

Jamshedpur. यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर का गणेशोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान सुंदरनगर भ्रमण किया गया. उसके बाद नरवा के गुर्रा नदी में आतिशबाजी और उल्लास से साथ विसर्जन किया गया. पूजा के आयोजन के दौरान क्लब की ओर से भोग, भंडारा का आयोजन किया गया. इसके अलावे भजन संध्या समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

इस मौके पर पूजा कमेटी की ओर से छोटे – छोटे बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वर्षा कुमारी ने प्रथम नैना ने द्वितीय और अंकिता दत्त ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. इसके अलावे प्रतिभागी सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं बड़े बच्चों के लिए भी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी विजेताओं को क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार रामा और भारती देवी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मौके पर क्लब के सदस्य गुरु, बंटी,मोहित,राजभारती, बबलू गुप्ता,मिक्कू,राज अग्रवाल,हेमंत शर्मा,आकाश, सागर, प्रदीप अग्रवाल, बिनु सिंगारी और कई सदस्य मौजूद थे.

Exit mobile version