Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की कुल 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

Exit mobile version