Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: माेहरदा में गांव की खुशहाली के लिए की ग्राम देवी-देवता की पूजा

Jamshedpur. मोहरदा में रविवार को ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली के लिए ग्राम देवी-देवता की पूजा की.दिउरी (पुजारी) सह ग्राम प्रधान त्रिलोकनाथ प्रधान व नाया सुनील सिंह की देखरेख में पूजा की गयी. मोहरदा के ग्राम प्रधान काशी प्रधान ने बताया कि ग्राम देवी-देवताओं के प्रति यहां के लोगों में आस्था है. विकट परिस्थिति से उबारने व इससे बचाव के लिए ग्राम देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है. पूजा के बाद ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा में अजय प्रधान, बुद्धेश्वर गोप, महावीर गोप, रामजीवन गोप, विक्रम गोप, जितेन गोप, बाना गोप, लाल मोहन गोप, राहुल आदि शामल हुए.

Exit mobile version