Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, डंडा और.कुल्हाड़ी से किया हमला, एक युवक की मौत

Jamshedpur एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आयी. जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में जगदीश हेंब्रम (26) की हत्या कर दी गई. घटना तब घटी जब जगदीश की पत्नी लकड़ी लेने गई थी. उसी दौरान पहले मौखिक विवाद हुआ, जो जल्द ही हाथापाई और तलवार, डंडा, कुल्हाड़ी से हमला करने तक बढ़ गया. आरोपी पक्ष के लोगों ने बेरहमी से हमला कर जगदीश हेंब्रम की जान ले ली.

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था, इस केस में मुख्य आरोपी के रूप में बुद्ध हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, बदल हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम के नाम पुलिस के सामने आए हैं. पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी में जुटी हुई है.

Exit mobile version