Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण जमशेदपुर का बदला मौसम, छाये बादल, बूंदाबांदी, 30 से मौसम साफ होने का अनुमान, उसके बाद तेजी से गिर सकता है न्यूनतम तापमान

Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जमशेदपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं और बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी. हालांकि, फिलहाल न्यूनतम तापमान नहीं गिरेगा, लेकिन अधिकतम तापमान गिर सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 28 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

29 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 30 दिसंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसके बाद न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेसि के आसपास रहा. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर रहा.

Exit mobile version