Jamshedpur. दिवाली पर इस बार झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। सुबह हल्के कोहरे और कुहासे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इससे दिवाली और उसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण रात और सुबह ठंड का एहसास बढ़ेगा। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव की संभावना है।
