Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur West Assembly : सरयू के पक्ष में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बोले, झारखंड में पूर्ण बहुमत की एनडीए की सरकार बनेगी, कमल और सिलिंडर एक दूसरे के पूरक हैं

Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधान सभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए चुनाव जीतेंगे. कमल और सिलिंडर एक, एकजुट और एक दूसरे का पूरक है. जनता पर किसी भी तरह के नकारात्मक प्रचार का प्रभाव नहीं पड़ेगा. श्री सिंह शनिवार को साकची में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जदयू तमाड़ सीट भी जीतेगी और झारखंड में पूर्ण बहुमत की एनडीए की सरकार बनेगी. मौके पर जनता दल (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी सरयू राय मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपने काम के बल पर 20 साल से सत्ता में हैं. लेकिन झारखंड में भ्रष्टाचार के कारण सीएम जेल गये. बिहार में लालू प्रसाद यादव, दिल्ली में सीएम जेल गये. जनता दल यू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हरियाणा में सारा आकलन फेल हो गया. वहां पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी. उन्होंने कहा कि जब अच्छे लोग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो क्षेत्र का विकास होता है. सरयू राय ने कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. ये किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वर्तमान में वे एनडीए के प्रत्याशी हैं, हम सभी एकजुट हैं.

Exit mobile version