Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur West : राजद नेता बोले, आम जन की आवाज हैं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता

Jamshedpur. पश्चिमी जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिये सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले नेता हैं. किसी का कुछ भी काम हो, वे जात-पात, धर्म और पार्टी लाइन से अलग हट कर सबकी मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सदन में दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज हैं. इस मौके पर कमल किशोर अग्रवाल, जम्मी भास्कर आदि मौजूद थे.

Exit mobile version