Lahar Chakra

Jamshedpur : अश्लील हरकत करते देख पुलिस ने रोका, तो किन्नरों ने बागबेड़ा थाना में किया हंगामा, पुलिस ने पीटा, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास गुरुवार के देर रात किन्नरों को अश्लील हरकत करते देख थाना की गश्ती गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान किन्नरों का ग्रुप पुलिसकर्मियों से उलझ गया. इस घटना के बाद शुक्रवार की रात 15 से 20 की संख्या में किन्नर बागबेड़ा थाना पहुंच गये और तोड़फोड़ करने लगे. किन्नरों ने जमकर हंगामा किया.

थाना में घुसकर पुलिस के साथ हाथापाई भी की. बीच बचाव पर जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद समेत आरक्षी तेजू राम और चालक गणेश पात्रो घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि  किन्नर अवैध व गलत काम कर रहे थे, रोकने पर दर्जनों किन्नरों ने थाना में आकर हंगामा किया. शुक्रवार रात करीब चार घंटे तक बागबेड़ा थाना परिसर में हंगामा चला. हंगामा को देख जुगसलाई, परसुडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे.

क्यूआरटी फोर्स की भी तैनाती कर दी गयी थी. बावजूद इसके किन्नरों को शांत करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था. मामला बिगड़ने पर पुलिस ने किन्नरों की पिटायी कर दी. जिसमें तीन किन्नर सोनू किन्नर, शिल्पी किन्नर और पूजा किन्नर घायल हैं. इस मामले में किन्नरों ने शनिवार एसएसपी से भी मुलाकात की है.

Exit mobile version