Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: महिलाएं जमा करायें आवेदन, मिलेंगे हर माह ₹1000; DC ने रवाना किया मंईयां सम्मान योजना का जागरूकता रथ

Jamshedpur. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय से गुरुवार को चार जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर एडीसी, डीपीआरओ, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा उपस्थित रहे. जागरूकता रथ के माध्यम से उक्त योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने का जिला प्रशासन का प्रयास है.

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि 21 से 50 आयु वर्ग की बालिका-महिला जो अन्य किसी पेंशन योजना से वंचित हैं, उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह 1000 रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिये जायेंगे. तीन से 10 अगस्त तक जिला अंतर्गत सभी पंचायत भवनों एवं शहरी क्षेत्र के चिह्नित स्थानों पर कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त किये जायेंगे. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए सभी सुयोग्य लाभुकों से अपील है कि अपने नजदीकी कैंप में शामिल होकर अपना आवेदन जरूर जमा करें.

Exit mobile version