Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Women’s University में रैम्प पर उतरी छात्राओं का दिखा जलवा, पोस्टर, नृत्य-क्विज में मारी बाजी

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग द्वारा आज विश्व पर्यटन दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्रृष्टि क्लब की ओर से अनेक शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सेमिनार, क्विज़ प्रतियोगिता और रैम्प वॉक प्रमुख रहे.

प्रतियोगिताओं में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम कुमारी (यू.जी. सेमेस्टर 7), द्वितीय स्थान दीप्ति नायक (यू.जी. सेमेस्टर 3) जबकि नृत्य प्रतियोगिता में विजेता ज्योता (यू.जी. सेमेस्टर 3), जिन्होंने बंगाल का पारंपरिक झूमर नृत्य प्रस्तुत किया.

सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राखी सतपथी (पी.जी. सेमेस्टर 3), जिन्होंने पर्यटन पर उत्कृष्ट विचार साझा किए. वहीं रैम्प वॉक प्रतियोगिता: छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत की; प्रथम स्थान प्रिया कुमारी (यू.जी. सेमेस्टर 3, झारखंड), द्वितीय स्थान जयन्ती महतो (पी.जी. सेमेस्टर 3, बंगाल),

क्विज़ प्रतियोगिता: छात्राओं ने पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रश्नों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिक्षकों का मार्गदर्शन और संदेश
शिक्षिका प्रीति ने कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक विविधता, शांति और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है.

शिक्षक सोमनाथ ने बंगाल के लोकगीत बाउल की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि शिक्षिका नीतू कुमारी ने झारखंड के पर्यटन की विशेषताओं और संभावनाओं को विस्तार से समझाया. समापन सत्र में शिक्षिका आरती शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों को धन्यवाद दिया.

आयोजन में कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि “पर्यटन केवल देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम नहीं करता, बल्कि यह छात्रों में रचनात्मकता, शोध और सामाजिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है. इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं.” पूरे कार्यक्रम में छात्राओं की उत्साही भागीदारी और रचनात्मकता देखने योग्य रही, जिसने विश्व पर्यटन दिवस को अत्यंत सफल और यादगार बना दिया.

Exit mobile version