Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान भूला गांव निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते पुत्र सुजय महतो (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह वह मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था।

इसी दौरान भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से काफी रक्तस्राव हुआ, जिसकी वजह से कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए।

सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सागर महतो का पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ा होने के कारण यह हादसा हुआ। इसको लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है। बताया जाता है कि सुजय एक टेंट हाउस में काम करता था।

Exit mobile version