Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur’ बागबेड़ा थाना का एसआई पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए मांग रहा था पैसा, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई तेज प्रताप सिंह को एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को सस्पेंड कर दिया. एसआई तेज प्रताप सिंह के खिलाफ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप था. पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी. एसएसपी ने शिकायत के आलोक में जांच का जिम्मा डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम को सौंपा था. डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसआई तेज प्रताप सिंह पर लगे आरोप को सही बताया. रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एसआई तेज प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया.

Exit mobile version