Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur की शताक्षी को झारखंड मिस यूनिवर्स का ताज, मिस यूनिवर्स इंडिया में राज्य का करेंगी प्रतिनिधित्व

Patratu.झारखंड के पतरातु लेक रिजॉर्ट में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण को पहनाया गया. रनर अप रांची की रिया तिर्की बनीं. आयोजकों ने बताया कि, सितंबर माह में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया में शताक्षी किरण झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगीं. विनर शताक्षी किरण ने अपने जीत का श्रेय अपनी मां को दिया. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य मिस यूनिवर्स बनकर झारखंड के कला संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचाना है. लंबे समय के संघर्ष के बाद आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है. बता दें कि, कार्यक्रम का आयोजन बेडएक्स द्वारा किया गया था.

Exit mobile version