Site icon Lahar Chakra

JASIDIH : देवघर में दो गुटों का विवाद सुलझाने गये पुलिसकर्मी पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास

जसीडीह : देवघर में बस स्टैंड, क्लब ग्राउंड के पास दो गुटों की झड़प में बीच-बचाव करने गये पुलिसकर्मी के साथ लोगों ने मारपीट की. आरोप है कि लोगों ने उसका हथियार छीनने का भी प्रयास किया. पुलिस लगातार हो रही चोरी-छिनतई की घटनाओं की जांच करने मौके पर गयी थी. यहां बदमाशों ने एक पुलिसकर्मीको मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

बताया जाता है कि इस दौरान उनका सरकारी हथियार छीनने का प्रयास भी किया. घायल जवान विलास यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है. पुलिस कर्मी विलास यादव ने बताया कि पहले उनका हथियार छीनने का प्रयास किया गया. लेकिन बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्हें मार कर पूरी तरह से जख्मी कर दिया.

उन्होंने बताया कि दूसरे जवानों के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी. पुलिसकर्मी ने बताया कि वह क्लब ग्राउंड के पास जांच करने में गए थे, वहां पहले से दो गुटों में विवाद चल रहा था. समझाने-बुझाने के दौरान एक गुट के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सरकारी हथियार छीनने का प्रयास किया.

इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गये. मामले की जानकारी पाकर नगर थाने के पुलिस क्लब ग्राउंड के आसपास हमलावरों की तलाश में जुट गई है,  पुलिस के अनुसार इस मामले में धपरा गैंग के लोगों की तलाश है.

Exit mobile version